छल
टटोले गये सैकड़ों दिल। बहुत हम ने देखा भाला। प्यार सच्चा पाया किस में। याँ सभी है मतलब वाला।1। विहँस किरणों को फूलों ने। गोद में अपनी बैठाला। न जाना था बेचारों ने। छिनेगी मोती की माला।2।

Read Next