सफल नेता
सफल राजनीतिज्ञ वह जो जन गण में व्याप्त। जिस पद को वह पकड़ ले कभी न होय समाप्त॥ कभी न होय समाप्त, घुमाए पहिया ऐसा। पैसा से पद मिले, मिले फिर पद से पैसा॥ कह काका, यह क्रम न कभी जीवन-भर टूटे। नेता वही सफल और सब नेता झूठे॥

Read Next