Poets
Poetry
Books
Log in
Poets
Poetry
Books
जैसे बेबात हँसी आ जाती है हँसते चेहरों को देख कर जैसे अनायास आँसू आ जाते हैं रोते चेहरों को देख कर हँसी और रोने के बीच काश, कुछ ऐसा होता रिश्ता कि रोते-रोते हँसी आ जाती जैसे हँसते-हँसते आँसू !
Kunwar Narayan
Cancel
Log in